फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोतवाली के बगल में कूड़े में लगा दी आग, खांसते रहे राहगीर

Mon, 26 Jan 2026 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
एसएसपी आवास के बगल में कूड़े में लगी आग, धुआ से फैला प्रदूषण। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसएसपी आवास और कोतवाली से सटे खाली प्लॉट में रविवार की दोपहर किसी ने कूड़े में आग लगा दी। पहले हल्का धुआं हुआ फिर प्लास्टिक, कागज और गंदगी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के करीब किसी ने कूड़ा फेंका और उसमें आग लगा दिया। इससे आसपास के कूड़े के ढेर में भी आग पकड़ गई। धुएं की वजह से पुलिस कैंटीन में खाना खा रहे कर्मियों को परेशानी होने लगी। दो घंटे बाद आग को स्थानीय लोगों ने बुझा तो दिया लेकिन धुआं की वजह से काफी देर तक प्रदूषण फैलता रहा। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने कहा कि आग लगाने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें