फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार बेच दी, कागज नहीं कराए ट्रांसफर... अब पड़ा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वर्ष 2019 में कार बेच तो दी लेकिन कागज का ट्रांसफर संबंधित को नहीं किया। फिर यह कार एक से दूसरे हाथ बिकती रही। कुल पांच खरीदार मिले और आखिरी वाले ने वाहन ही कटवा दिया। टैक्सी में पंजीकृत कार की नंबर प्लेट भी खरीदार ने बदलकर निजी कार बना डाला। अब जब परिवहन विभाग ने 45 हजार टैक्स लगाते हुए साथ में 50 हजार की पेनाल्टी लगाकर कुर्की का नोटिस भेजा तो मामला सामने आया।
विज्ञापन



भीमताल निवासी कुरबार अली जाफरी के बेटे के नाम से एक कार थी। इसका इस्तेमाल टैक्सी के रूप में होता था। वर्ष 2019 में उनके बेटे ने यह कार किच्छा के व्यापारी को बेच दी, लेकिन व्यापारी ने वाहन के कागजात अपने नाम नहीं कराए। इसमें जाफरी की भी लापरवाही रही। यह कार बिकते-बिकते बाजपुर में अपने पांचवें खरीदार के पास पहुंच गई। इतना ही नहीं उसका नंबर प्लेट भी किसी ने बदलकर निजी वाला लगा दिया था। पांचवें खरीदार ने कार को कटवा दिया। उधर टैक्सी में पंजीकृत इस कार का टैक्स बढ़ता चला गया। वास्तविक मालिक को जब तहसील के जरिये 95 हजार का नोटिस मिला तो परेशान हो गए। कुर्की के आदेश के साथ मिले नोटिस के बाद उनकी नींद उड़ गई। एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने कहा कि टैक्स व पेनाल्टी जमा करना होगा। हर माह 80 से 100 ऐसे वाहन चालकों को नोटिस जारी किया जाता है जिनका टैक्स लंबे समय से बकाया होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें