फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल हलचल भरा रहेगा सौर चक्र: देखने को मिलेंगे जबरदस्त सन स्पॉट्स, 100 सालों में सबसे कमजोर रही सोलर साइकिल

Thu, 16 Jan 2025 10:19 AM IST
हीरा मेहरा गिरीश रंजन तिवारी

सार

Solar Cycle 2025: इस वर्ष सूर्य में जबरदस्त सोलर गतिविधि, सन स्पॉट्स और फ्लेयर्स देखने को मिल सकते हैं। जहां 11 वर्षीय पिछला सौर चक्र 100 वर्षों में सबसे कमजोर चक्र रहा था, वहीं वर्तमान सौर चक्र इतिहास में सर्वाधिक सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

इस वर्ष सूर्य में जबरदस्त सोलर गतिविधि, सन स्पॉट्स और फ्लेयर्स देखने को मिल सकते हैं। जहां 11 वर्षीय पिछला सौर चक्र 100 वर्षों में सबसे कमजोर चक्र रहा था, वहीं वर्तमान सौर चक्र इतिहास में सर्वाधिक सक्रिय होने की संभावना है। वैज्ञानिकों की ओर से भी इसका आज तक के इतिहास में सर्वाधिक गहनता से अध्ययन किया जा रहा है।

वर्तमान में 25 वीं सोलर साइकिल चल रही है जो इस साल पीक पर पहुंचेगी। एक सोलर साइकिल 11 वर्षों की होती है और अपने मध्य में पीक पर पहुंचती है। वर्तमान साइकिल 2019 में शुरू हुई थी। इसके आज तक के इतिहास में सर्वाधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इससे पहली 24वीं साइकिल बीते सौ वर्षों में सबसे कमजोर रही थी। सौर सक्रियता का पृथ्वी के मौसम, सौर तूफानों, औरोरा लाइट्स, सेटेलाइट्स, संचार आदि पर भारी असर पड़ता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार 25वें सौर चक्र के दौरान वर्ष 2025 में चरम स्तर पर सनस्पॉट गतिविधियों की उम्मीद है। इससे पूर्व सौर चक्र 24 की अवधि 2008 से 2019 के बीच में 11 साल की थी। इन वर्षों में सौर गतिविधियां बहुत न्यून रहीं, वर्ष 1755 से सौर चक्र का नियमित रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से 265 वर्षों में इसकी तीव्रता चौथी सबसे कम थी और बीते 100 वर्षों में यह सबसे कमजोर सौर चक्र भी था। वर्तमान में सौर चक्र 25 चल रहा है जो दिसंबर 25 दिसंबर 2019 को शांत चरण (सौर न्यूनतम) से शुरू हुआ था अब 2025 में यह चरम पर होगा।

सूर्य की गतिविधि पूरे 2025 में पूरे वर्ष तीव्र रहने की उम्मीद है। इस अवधि में सौर ज्वालाओं, कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) और भू-चुंबकीय तूफानों में वृद्धि देखी जाएगी, जिसका पृथ्वी की प्रौद्योगिकी और प्राकृतिक घटनाओं पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। जुलाई 2025 में 115 सनस्पॉट के शिखर के साथ सौर गतिविधि अधिकतम होने की उम्मीद है। संवा

आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) से जुड़े रहे खगोल विज्ञानी डॉ. शशिभूषण पांडे ने बताया कि सबसे पहले सौर चक्र वर्ष 1755 और 1766 के बीच रिकॉर्ड किया गया था। इस क्रम में वर्तमान सौर चक्र 25वां है। 11 साल के सौर चक्र में सौर गतिविधि समय-समय पर बढ़ती और घटती रहती है। प्रत्येक चक्र कम सौर गतिविधि की अवधि के दौरान शुरू और समाप्त भी होता है, जिसके बीच में सौर गतिविधि का चरम होता है। निम्न और उच्च गतिविधि की अवधि को सोलर मिनिमम, सौर न्यूनतम, और सोलर मैक्सिमम, सौर अधिकतम, कहा जाता है।

सर्वाधिक प्रचंडता की ज्वाला से हुई साल की शुरुआत

विज्ञापन

सौर चक्र 25 के आज तक के सर्वाधिक सक्रिय रहने की वैज्ञानिकों की उम्मीदें तब और भी प्रबल हो गईं जब 2025 की शुरुआत में ही 4 जनवरी को सूर्य से सर्वाधिक तीव्रता वाली एक प्रचंड सौर ज्वाला निकली। यह ज्वाला एक्स कैटेगरी की थी जो सर्वाधिक प्रबल ज्वाला मानी जाती है। इसकी तस्वीर अमेरिका की एजेंसी महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) की ओर से खींची गई थी जो नासा ब्लॉग्स पर उपलब्ध है।

चक्र 24 के 2014 के चरम को पार गया सौर चक्र 25
सौर चक्र 25 का शिखर पहले ही सौर चक्र 24 के उस शिखर को पार कर चुका है जो 2014 में चरम पर पहुंचा था। साथ ही हाल के महीनों में वर्ष 2002 के बाद से सबसे ज्यादा सक्रिय सौर अवधि देखी गई हैं जो सौर चक्र 23 के शिखर के करीब पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें