फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टैक्सी वाहनों पर प्रशासन की कार्रवाई से रोष

Fri, 26 Sep 2025 05:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

नैनीताल में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के विरोध में टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया। टैक्सी मालिक समिति ने डीएम को ज्ञापन देकर एकतरफा कार्रवाई रोकने की मांग की। चालकों ने चेतावनी दी कि उत्पीड़न बंद न होने पर वाहन संचालन रोक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल। नगर में प्रशासन, परिवहन विभाग व पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के खिलाफ टैक्सी चालक उतर गए हैं। तल्लीताल टैक्सी मालिक समिति की ओर से डीएम को ज्ञापन देकर एकतरफा कार्रवाई न करने की मांग की।
विज्ञापन


चेतावनी दी है कि उनका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वह स्वयं ही नैनीताल में प्रतिबंधित मुहर लगे वाहनों का संचालन बंद कर देंगे। बुधवार को मॉलरोड पर पार्क टैक्सी वाहनों पर कार्रवाई के दौरान टैक्सी संचालकों व अधिकारियों के बीच तकरार हुई थी। बृहस्पतिवार को तल्लीताल टैक्सी मालिक समिति सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर कहा कि नैनीताल में प्रतिबंधित मुहर लगे वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाए तो शहर से 99 प्रतिशत वाहन बाहर हो जाएंगे। ऐसे में पर्यटक कैसे शहर तक पहुंचेंगे। लोगों ने एकतरफा कार्रवाई न करने व प्रतिबंधित मुहर वाले वाहनों के संचालन के लिए निर्णय लेने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें