फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब नहीं बिके तो अब क्या बिकेंगे : दुर्गापाल

Mon, 25 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं(नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीएफ कोटे के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों के बागी होते समय नहीं बिके तो अब क्या बिकेंगे। कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास की सतत प्रक्रिया के साथ जनता की सेवा करना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। 
विज्ञापन


श्री दुर्गापाल यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के नौ विधायकों को बागी बनाने के कई प्रकार के हथकंडे अपनाए। लेकिन उनकी फूट डालो और राज करो की नीति कामयाब नहीं हो सकी। उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने से प्रदेश के विकास कार्य में रुकावट आने को राज्यहित में गंभीर बताया। कहा कि सरकार ने अंतिम वर्ष में अभूतपूर्व विकास कार्य करने का निर्णय लिया था। जिसके तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनायें शुरू भी की गई थीं।

पूर्व केबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल ने कहा कि पार्टी जगह जगह पद यात्राएं व लोकतंत्र बचाओ रैलियों के माध्यम से जनता को भाजपा की करनी कथनी से अवगत कराएगी। इस मौके पर महामंत्री गुरदयाल मेहरा, बिंदुखत्ता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत दानू, ओमप्रकाश अरोरा, मो. यूसुफ खान, जीवन कबडवाल, उमेश भट्ट, इमरान खान, मीना रावत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें