फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ मुखानी और चालक बाल बाल बचे

Tue, 12 May 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के सामने सोमवार की रात थानाध्यक्ष मुखानी संजय पांडेय की सरकारी टाटा सूमो का एक्सल टूटने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। सूमो का पहिया निकल गया लेकिन थानाध्यक्ष और चालक बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय पांडेय कोतवाली से सोमवार की रात दस बजे निकलकर अपने थाने मुखानी जा रहे थे। रोडवेज के सामने पहुंचने पर अचानक जर्जर गाड़ी का एक्सल टूट गया। गाड़ी डिवाइडर से टकराकर रूक गई। इस बीच एसओ की गाड़ी का पहिया निकलकर सड़क पर नाचने लगा। टाटासूमो चालक केदार चला रहा था।

संयोग था कि थानाध्यक्ष और चालक को चोट नहीं पहुंची। दोनों बाल बाल बच गए। पता चला कि थानाध्यक्ष की गाड़ी काफी जर्जर है। उसके हार्न के अलावा प्रत्येक पार्ट भी चलते समय आवाज करते थे। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था।  घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के जवान पहुंचे। क्षतिग्रस्त गाड़ी को तत्काल सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें