फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस बार कहीं अधिक उमड़ेगी कैंची मेले में श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 05 Jun 2016 11:40 PM IST
कमलेश जोशी, भवाली (नैनीताल)।
विज्ञापन
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित कैंची धाम के 15 जून को होने वाले प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा कहीं अधिक भीड़ जुटने का अनुमान है। ऐसा इसलिए पिछले साल दो अक्तूबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के बीच आध्यात्म पर चर्चा हुई थी तो मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि उन्हें मिली सफलता के पीछे बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है। तभी से कैंची धाम में पहुंचने वाले भक्तों की तादात लगातार बढ़ रही है। हालांकि प्रतिष्ठा दिवस में अभी 14 दिन शेष हैं लेकिन मंदिर ट्रस्ट की ओर से मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


यूं तो कैंची धाम पिछले कई दशकों से आस्था और शक्ति का केंद्र रहा है और देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बाबा के कई अनुयायी मौजूद हैं लेकिन जब से फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग और एप्पल के सीईओ स्टीव जान्स का नाम कैंची मंदिर से जुड़ा तब से देश के अलावा विदेशों से भी लोग कैंची धाम में बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। वर्ष 1974 में एप्पल के सीईओ स्टीव जान्स और वर्ष 2007 में जुकरबर्ग ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया था।

प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर 15 जून को हर साल मंदिर में मेला लगता है। इस मेले में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ता है मानो एक दिन का कुंभ लगा हो। बावजूद इसके सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से निपटता है। ऐसे में बाबा के भक्त मानते हैं कि प्रतिष्ठा दिवस पर बाबा स्वयं मंदिर में विराजते हैं और हजारों की भीड़ को स्वयं नियंत्रित करते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर श्रद्धालुओं को देशी घी में बनाए गए माल पुए प्रसाद के रूप में बांटे जाते हैं। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि जब से मार्क जुकरबर्ग ने बाबा की महिमा का बखान किया है तब से मंदिर में देशी विदेशी भक्तों की तादाद बढ़ी है। जोशी का कहना है कि ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार प्रतिष्ठा दिवस पर अन्य वर्षों की अपेक्षा कहीं अधिक भीड़ उमड़ेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रतिष्ठा दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें