नगर में मंगलवार को मौसम का मिलाजुला असर दिखा। सुबह आसमान में घने बादल छाए थे, दोपहर बाद कुछ देर धूप के दर्शन भी हुए, लेकिन बाद में मौसम का मिजाज बिगड़ गया। 2.30 बजे यहां हिमकण गिरे और फिर लगभग 45 मिनट बारिश हुई।
शाम होते-होते मौसम सामान्य हो गया। अधिकतम तापमान: 11.0 डिग्री और न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 प्रतिशत न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसदी रही।