फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस तस्करी के दो मामलों में तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसओजी की सूचना पर लमगड़ा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में तीन लोगों को 4.17 किलो चरस के साथ पकड़ लिया। चरस तस्करी में तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लमगड़ा पुलिस ने एसओजी के साथ संयुक्त रूप से गाजर गांव मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने नैनीताल के चमोली ग्राम निवासी यशपाल सिंह चिलवाल के कब्जे से 1.194 किलो, सुंदरखाल मुक्तेश्वर निवासी घनश्याम सिंह थापा को 1.18 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर दिया गया।
इधर एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी और लमगड़ा थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट ने चेकिंग के दौरान मोरनौला के पास नैनीताल जिले के ग्राम भेटीधार खोली निवासी खुशाल सिंह के पास 1.80 किलो चरस बरामद की। खुशाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ पर अभियुक्तों ने चरस गांवों से लेकर हल्द्वानी नव युवाओं को बेचने ले जने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें