फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: चौकीदार को आई झपकी और तस्कर चंदन का पेड़ काट ले गए, मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Oct 2024 10:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

कोतवाली से चंद कदम दूर हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट के परिसर से तस्कर चंदन का पेड़ काटकर ले गए जबकि वहां चौकीदार भी तैनात है। फर्नीचर मार्ट के चौकीदार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी कोतवाली से चंद कदम दूर हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट के परिसर से तस्कर चंदन का पेड़ काटकर ले गए जबकि वहां चौकीदार भी तैनात है। फर्नीचर मार्ट के चौकीदार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- मादा हाथी की मौत का मामला: बेलगाम रफ्तार लील रही आदमी और बेजुबानों की जिंदगी, जनवरी में बाघ की भी गई जान
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में चौकीदार हरीश चंद्र बेलवाल ने बताया कि हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट में वह 29 सितंबर को रात्रि ड्यूटी पर थे। रात करीब 12 बजे उन्हें नींद आ गई। बताया कि रात करीब तीन बजे जब उनकी आंख खुली तब तक चंदन का पेड़ गायब था। बताया कि इस बीच में तस्कर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें