हल्द्वानी। पेयजल निगम ने 33 वार्डाें में पानी के स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 180 करोड़ का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। इस प्रस्ताव का विश्व बैंक परियोजना में चयन हो गया है। एप्रूवल मिलने के बाद यह कार्य शुरू किया जाएगा।
पेयजल निगम की ओर से शहर में 154 करोड़ की लागत से फिल्टर प्लांट बनाए जा रहे हैं। इस क्रम में नगर निगम के पुराने वार्डाें में पानी के स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू की गई है। इसके साथ ही अमृत योजना में छूट गई 150 किमी पेयजल लाइनों को भी बिछाया जाएगा। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि जिस तरह नए वार्डाें में यूयूएसडीए काम कर रही है उसी तर्ज पर पुराने वार्डाें में पेयजल निगम काम करेगा। शहर में अभी तल्ली हल्द्वानी, गौजाजाली और कुसुमखेड़ा में पानी के स्मार्ट मीटर लगाकर बिल वसूला जा रहा है।