नैनीताल। एक वर्ष से बंद पड़ा स्लाॅटर हाउस आखिरकार फिर से शुरू हो गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद नगर पालिका ने तल्लीताल स्थित स्लाॅटर हाउस का संचालन शुरू कर दिया है।
बीते वर्ष जून में पीसीबी अधिकारियों को तल्लीताल बूचड़खाना क्षेत्र स्थित स्लाॅटर हाउस के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली थीं। इस पर स्लाॅटर हाउस को बंद कर दिया गया था। इसके बाद नगर पालिका की ओर से व्यवस्थाओं में सुधार कर आवश्यक मानकों को पूरा करने का दावा करते हुए रिपोर्ट पीसीबी को भेजी गई थी। हाल ही में नगर पालिका ने जुर्माना राशि जमा करने के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी कर पीसीबी से एनओसी की मांग की थी। इसके बाद विभाग की ओर से अनुमति जारी कर दी गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि शासन स्तर से एनओसी प्राप्त हो चुकी है जिसके बाद स्लॉटर हाउस का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है। संवाद