फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तिरछे हुए बिजली के पोल, खा रहे सड़क पर झोल

Thu, 07 Mar 2024 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाजार क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग की जद में आ रहे बिजली के पोल हादसों को दावत दे रहे हैं। बरेली रोड से बेस अस्पताल तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली की लाइनों को बदला जाना था। इसके लिए तैयारी भी हो चुकी थी कुछ पोल बदले गए लेकिन मामले पर रोक लगी तो विभाग ने कार्य अधूरा छोड़ दिया। इधर अब अधूरा कार्य और तिरछे हो रहे पोल राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली की लाइन आधी-अधूरी शिफ्ट करने और पोल टेड़े होने से इनके गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन कई माह से इन्हें बदला नहीं गया है। ईई प्रदीप कुमार बिष्ट का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्य रुका हुआ है। कार्य जारी करने का ऑर्डर आते ही इन्हें बदला जाएगा। यदि पोल अधिक झुका है तो खतरे को देखते हुए लाइन शिफ्ट की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें