फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सर्पदंश से छह वर्षीय बालिका की मौत

Sun, 11 Aug 2024 03:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रोशनी अधिकारी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शुक्रवार रात घर के आंगन में खेल रही छह वर्षीय बालिका को सांप ने डस लिया। बालिका को परिजन रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वन कर्मियों ने बालिका को डसने वाले कोबरा सांप को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

ग्राम पंजाबपुर ढेला निवासी कुंदन अधिकारी की पुत्री रोशनी अधिकारी शुक्रवार रात घर के आंगन में खेल रही थी। तभी उसके पैर में कोबरा सांप ने काट लिया। बालिका के चिल्लाने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल रामनगर लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा परिजन बाजपुर सहित कई अन्य जगहाें पर उपचार के लिए ले गए, लेकिन सभी ने मना कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बालिका को डसने वाले कोबरा सांप को रेस्क्यू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें