फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हादसों में छह वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
खैरना बाजार में वाहनों की टक्कर के बाद सड़क पर लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की दोपहर झूला पुल के पास और खैरना बाजार में अलग-अलग तीन हादसों में छह वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसों में किसी को कोई चोट नहीं आई। झूला पुल के पास एक इनोवा कार और पोलो कार की टक्कर हुई वहीं खैरना चौराहे के पास अल्मोड़ा की तरफ जा रही केएमओ बस का पिछला हिस्सा एक बोलेरो कार से लग गया। इससे बाजार क्षेत्र में कुछ देर के लिए जाम लग गया जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया। उधर, पेट्रोल पंप के पास दो कार भी आपस में टकरा गईं। सभी वाहन चालकों में समझौता हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें