रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में अब छह कमरों की क्षमता का तीसरा ट्री-हाउस बनाया जा रहा है। सभी कमरों से वॉटर हाल दिखाई जहां पानी पीने आने वाले वन्यजीवों के दीदार पर्यटक कर सकेंगे।
फाटो पर्यटन जोन में अच्छी संख्या में पर्यटक रात्रि विश्राम कर रहे है। यहां एक बड़े पेड़ पर कमरा पूरी तरह लकड़ी से तैयार किया गया है। सीमेंट के बीम पर यह कमरा टिका हुआ है।
पर्यटन जोन में पहले से छह मड-हाउस, दो ट्री-हाउस के अलावा रेस्ट हाउस के दो कमरे हैं। अब वन विभाग तीसरा ट्री-हाउस बना रहा है। ट्री-हाउस में छह कमरे होंगे।
डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि जल्द ही ट्री-हाउस बनकर तैयार होगा। ट्री-हाउस की ऑनलाइन बुकिंग होगी और पर्यटक यहां पर रात्रि विश्राम कर सकेंगे। संवाद