फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शेर का डांडा की छह सड़कें दुरुस्त होंगी

Mon, 28 Sep 2026 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका के स्नोव्यू वार्ड में शेर का डांडा की पहाड़ी पर रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें शीघ्र ही क्षतिग्रस्त एवं गड्ढा युक्त सड़कों से मुक्ति मिलेगी। सिंचाई विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था को दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

नैनीताल शहर में 19 करोड़ रुपये से आंतरिक सड़कों का सुधार किया जा रहा है। इसमें से 6.5 व 6.5 की दो एवं सात करोड़ की तीसरी निविदा की जा चुकी है। अब तक अयारपाटा, सैनिक स्कूल, बिड़ला मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर कार्य किया जा चुका है। स्नो व्यू वार्ड की आंतरिक सड़कों को भी ठीक किया जा चुका है। बरसात के चलते शेर का डांडा क्षेत्र की छह सड़कों का कार्य रोक दिया गया था। अवर अभियंता गणेश सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि बारिश रुकने पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार एवं सीसी मार्ग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें