फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: यूथ कांग्रेस नेता पर फायरिंग, हमले में छह पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 17 Jan 2024 12:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के पास लालकुआं में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पर फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुआं में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पर फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम निवासी कमल दानू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जनवरी को वह पश्चिमी राजीवनगर घोड़ा नाला निवासी मित्र गोपाल सिंह नेगी के घर से आ रहा थे। वीआईपी गेट घोड़ानाला मार्ग पर रेलवे फाटक के पास भगत सिंह दरियाल ने अचानक मुझे रोक लिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से दो फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि गोलियां उनके बगल से निकल गईं।

ये पढ़ें- Haldwani: ड्रोन दीदी बनकर महिलाएं कर सकेंगी कमाई, कुमाऊं से हुआ महिला का चयन, दिल्ली में दी जा रही है ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भगत सिंह के संग देवेंद्र सिंह नैनवाल, सतीश सनवाल, सचिन दानू, विजय जोशी, शुभम दानू और पांच अन्य अज्ञात भी थे। इसके बाद आरोपियों ने रॉड से कमल पर हमला कर दिया। पुलिस ने कांग्रेस नेता की तहरीर पर सभी नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 307 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ संगीता का कहना है की मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें