फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन पर चाकुओं से किया हमला, हमला करने के बाद कोतवाली पहुंचा युवक

विज्ञापन
रामनगर में बहन पर हमला करने वाला आरोपी निजाम पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कर्ज से परेशान एक सब्जी विक्रेता ने अपनी ही बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी स्वयं ही कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल रवि सैनी के अनुसार, मोहल्ला बंबाघेर हनुमान मंदिर निवासी निजाम घर के बाहर ही सब्जी की दुकान चलाता है। उसका अपनी बहन शकीना (25) से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते उस पर कर्ज हो गया और वह वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुका था। निजाम ने मंगलवार तड़के घर पर सोती हुई बहन पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे शकीना गंभीर रूप से घायल हो गई।
शकीना को तुरंत सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाल रवि कुमार सैनी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पूछताछ की। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी के बड़े भाई मुर्तजा ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें