फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्लांट में पहुंची गाद, तीन घंटे बंद रहा पानी

Tue, 21 Jul 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बारिश के कारण गौला नदी में पहुंच रही सिल्ट से जलापूर्ति प्रभावित होने लगी है। सोमवार को शीशमहल के फिल्टर प्लांट नंबर-तीन में गाद जमा होने पर जल संस्थान ने सफाई के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक प्लांट बंद रखा। इससे मुखानी, ऊंचापुल, बिठौरिया क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

संस्थान के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि प्लांट नंबर तीन की सफाई के लिए पानी बंद किया गया था। वहीं गौला बैराज से बारिश के कारण शीतलाहाट प्लांट का पानी सुबह से दोपहर तक बंद रहा। दोपहर बाद पानी साफ होने पर जलापूर्ति की गई।

ट्यूबवेल ठीक होने से राहत
डहरिया आईटीआई परिसर का ट्यूबवेल ठीक होने के बाद बड़े आबादी क्षेत्र को राहत मिली है। करीब पांच दिन पहले ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से ईको टाउन, डहरिया, धान मिल क्षेत्र के चार हजार लोगों के समक्ष पानी का संकट खड़ा हो गया था। लोग रोजाना टैंकरों से काम चला रहे थे।
विज्ञापन


बारिश से बिजली लाइनों में फॉल्ट, दो घंटे बिजली गुल
शहर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को बारिश के बीच लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह पांच बजे बारिश के बीच कठघरिया बिजलीघर के बसानी फीडर की लाइन पर पेड़ की टहनी गिर गई। इससे बेल, नाईसिला आदि गांवों की बत्ती दो घंटे के लिए गुल रही। सुबह करीब सात बजे काठगोदाम 132 केवी बिजलीघर से कालाढूंगी रोड सब स्टेशन को सप्लाई करने वाली मेन लाइन ब्रेकडाउन में आ गई। इससे बाजार क्षेत्र, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड, स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे बाधित रही। सप्लाई ठप होने से कई इलाकों में पेयजल संकट भी बना रहा। वहीं हीरानगर में विद्युतीकरण कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें