फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर महिला के समर्थन में आया सिख समाज

Sat, 28 Feb 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा बेघर की गई महिला को धमकी दिए जाने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को सिख समाज से जुड़े लोग उनके समर्थन में आ गए। महिला ने सिख समाज के साथ कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुलिस ने अदालत के आदेश को दरकिनार कर मकान खाली कराया है। अदालत ने अन्य मकान को खाली कराने का आदेश दिया था। सिख समाज ने इस मामले की जानकारी वित्त मंत्री को भी दी है।
विज्ञापन


टनकपुर रोड स्थित घर से बेदखल सुदेश कौर शुक्रवार शाम सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर चड्ढा, गुरुचरण सिंह प्रिंस सहित काफी लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। सुदेश ने दी तहरीर में कहा है कि वह 60 वर्षों से टनकपुर रोड स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाले मकान में परिवार के साथ रह रही थी। अदालत ने दूसरे मकान को खाली करने का आदेश दिया था। आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ लोगों के दबाव में आकर 25 फरवरी को उसका सामान बाहर कर मकान से बेदखल कर दिया। इस मामले में पैमाइश भी नहीं की गई।

यह जमीन उसके जेठ सुरजीत सिंह की है। उसने न्यायालय में भी प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि उसके  साथ परिवार को भी विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस जमीन का विक्रय गलत ढंग से किया गया है। महिला ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए कोतवाल से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाल आरएस मेहता का कहना है कि मकान अदालत के आदेश पर खाली हुआ है। तहरीर लेकर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। उधर, महिला ने मानवाधिकार, आईजी, डीआईजी और जिलाधिकारी को भी प्रार्थनापत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें