डाकघरों में कुमाऊं विवि के व्यक्तिगत परीक्षा फार्म उपलब्ध कराने एवं व्यक्तिगत परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि 31 जनवरी से एक सप्ताह और बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने प्रभारी प्राचार्य डा. संजय कुमार का घेराव किया। साथ ही ज्ञापन सौंपा।
छात्रसंघ सचिव मनोज भंडारी ने कहा कि अधिकांश डाकघरों में कुविवि के व्यक्तिगत परीक्षा फार्म कुछ दिनों से उपलब्ध नहीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जो फार्म डाकघरों में भेजे जा रहे हैं, उनकी संख्या बहुत कम है, जिससे छात्र-छात्राओं को डाकघरों में लंबी लाइन लगाने के बाद भी फार्म उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।
इस दौरान दिगपाल डंगवाल, अमित चंद्रा, विनय पडलिया, संजय मेहता, हरीश रौतेला, ललित उप्रेती, पंकज खुल्बे, विक्की बुधोड़ी, प्रताप सिंह, दिनेश रावत, महिपाल थापा, मोनू हर्बोला, भानू पाठक, शुभम आदि मौजूद थे।