हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने भवाली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी को निलंबित कर दिया है। एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लगातार विवेचना में तेजी लाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि पूर्व में भी यह दरोगा जिले में तैनाती के दौरान चर्चा में रह चुका है।