हल्द्वानी। कुमाऊं बैडमिंटन अकादमी (केबीए) के शटलरों ने 25वीं योनेक्स-सनराइज राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में छह स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य जीते।
विज्ञापन
रुद्रपुर में दो से छह नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 एकल वर्ग में तन्मय वर्मा और आन्या उपाध्याय ने स्वर्ण स्वर्ण जीता। युगल में आराध्या बिष्ट व अनुसूया भंडारी तथा मिश्रित युगल में आराध्या बिष्ट व प्रभु ध्यानी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक युगल में तन्मय वर्मा व आदित्य ने कांस्य जीता। अंडर-15 में अनुसूया भंडारी ने एकल और आन्या पुंडीर के साथ युगल में रजत पदक जीता। मिश्रित युगल में अनुसूया भंडारी व प्रबल कार्की ने स्वर्ण और सम्यक भट्ट व श्रीनव जुगरान ने कांस्य पदक जीता।