नैनीताल। भैया दूज पर्व पर यात्रियों की संख्या में बढ़ी तो रोडवेज स्टेशन में बसें कम पड़ गईं। शाम को बसों की कमी के चलते टैक्सी संचालकों ने किराये में 50 से सौ रुपये की बढ़ोतरी कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सामान्य दिनों में नैनीताल से हल्द्वानी के लिए लोकल बसों के अलावा लंबी दूरी की करीब 35 बसें चला करती हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या के साथ ही फेरे बढ़ाए जाते हैं। दिवाली पर्व को देखते हुए बीते दिवस नैनीताल से हल्द्वानी समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों के लिए 42 बसों का संचालन हुआ लेकिन भैया दूज पर बुधवार को यह संख्या 32 रही। प्रभारी स्टेशन इंचार्ज राम सिंह एनाउंसमेंट समेत स्वयं मौके पर जाकर यात्रियों को समझाते देखे गए। बसों की कमी को देखते हुए टैक्सी चालकों ने भी दरें बढ़ा दिए। संवाद