फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवाली डिपो में 15 चालक और 13 परिचालकों की कमी

Tue, 04 Feb 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो में चालकों और परिचालकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। इसके चलते नैनीताल-मुक्तेश्वर के साथ ही सहारनपुर, तल्ला रामगढ़, पिथौरागढ़, कानपुर, पौड़ी, कोटद्वार नई टिहरी, लैंसडाउन आदि की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में डिपो में 15 चालकों और 13 परिचालकों की कमी बनी हुई है। इसके चलते सेवाओं को स्थगित करना डिपो की मजबूरी बन रही है। वहीं यात्री अधिक किराया देकर यात्रा करने को मजबूर हैं। इधर, डिपो के वरिष्ठ इंचार्ज जीवन आर्य ने बताया कि हर महीने मुख्यालय को डाटा भेजा जाता है। साथ ही चालकों व परिचालकों की कमी के बारे अवगत कराया गया है। चालक-परिचालकों की भर्ती होने पर सेवाएं शुरू कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें