फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बरात की आतिशबाजी से दुकान में लगी आग

विज्ञापन
भवाली में हाडवेयर की दुकान में आग लगने के बाद जला सामान।
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ मार्ग स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में बुधवार की रात बरात में हुई आतिशबाजी से आग लग गई।दुकान में बैठे व्यापारी ने काउंटर से कूदकर जान बचाई। आग से दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

व्यापारी अमित पांडे और कुमुद पांडे ने बताया कि बुधवार शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सामने से जा रही बरात में आतिशबाजी हो रही थी। अचानक उनकी दुकान की ओर से आतिशबाजी की चिंगारी आई और वहां रखे सामान में आग लग गई।
बताया कि उन्होंने काउंटर से कूदकर जान बचाई। दावा किया किया उनका लाखों का सामान जल गया। बाद में दमकल वाहन आने से पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा ली गई। भवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें