भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव स्थित बीआरसी सभागार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शिवांश बल्लभ ने प्रथम, हर्ष जोशी ने द्वितीय और नीरज पलाड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी केना चौहान ने सम्मानित किया। इस दौरान महेंद्र कुमार, कमल किशोर, उमेश चंद्र, तनुजा बेलवाल, भावना मिश्रा, अजय परगांई, जगदीश प्रसाद, चित्रेश आदि मौजूद रहे।