भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिका भीमताल के वार्ड नंबर चार नौकुचियाताल में बुधवार को पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा, ईओ राहुल कुमार सिंह और सभासद हेमा दुम्का ने स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इस दौरान सभासद रामपाल सिंह गंगोला, समाजसेवी विनोद दुम्का, जगदीश जोशी, लीलाधर आर्य आदि मौजूद रहे।