फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन हित में जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता: शिल्पी

Thu, 04 Feb 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस की प्रदेश महासचिव और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शिल्पी अरोरा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से संगठन हित में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन एकजुट होकर करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


श्रीमती अरोरा यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण कराने की भा आश्वासन दिया।

उन्होंने बाजार कांग्रेस की मजबूती के लिए खष्टी बिष्ट और ग्राम कांग्रेस की मजबूती के लिए वीरू मेहरा को अध्यक्ष बनाया और कहा कि हर बूथ कमेटी में एक अध्यक्ष के अलावा 11 से 21 सदस्य बनाए जाएंगे और संगठन स्तर पर बनाए गए सदस्यों का सत्यापन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, जीबी पंत इंटर कालेज के प्रबंधक पुष्पेश पांडे, हिम्मत सिंह नेगी, किशन सिंह अधिकारी समेत कई लोग मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें