फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शेरनाला फिर उफनाया, छह घंटे बंद रहा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरगलिया। बुधवार सुबह हुई भारी बरसात से हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग में स्थित शेरनाला फिर उफान पर आ गया। इस कारण सुबह 5 से दोपहर 11 बजे तक मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहा। चोरगलिया पुलिस ने इस दौरान किसी भी वाहन को नाला पार नहीं करने दिया। नाले के उफान पर आने से दोनों छोर पर वाहनों की लंबी लाइन कतार लग गई। इस कारण सिडकुल कंपनी के कर्मचारी, यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। एक वाहन जबरदस्ती नाला पार करने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने उसका चालान कर दिया। करीब 11 बजे नाले का उफान कम होने के बाद पुलिस ने वाहनों को जाने दिया। कुछ दिन पूर्व भी शेरनाला उफान पर आने से तीन घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें