फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए आवेदन करें और छूट पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इच्छुक कृषक इसके लिए आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं। मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि योजना के अंतर्गत दो नाली से 50 नाली तक कीवी की खेती के लिए राज्य सरकार की ओर से 70 प्रतिशत तक देय होगा। पांच नाली से 20 नाली तक ड्रैगन फ्रूट की खेती करने पर राज्य सरकार की ओर से 80 प्रतिशत देय होगा। कीवी की खेती में 12 लाख की लागत में से राज्य सरकार की ओर से देय राशि 8.40 लाख और किसान का अंश 3.60 लाख रुपये होगा। ड्रैगन फ्रूट की खेती में लागत में आठ लाख रुपये में से राज्य सरकार की ओर से 6.40 लाख और किसान का अंश 1.60 लाख होगाा।उन्होंने बताया कि योजना का लाभ मुख्यमंत्री विकास योजना के अंतर्गत उपलब्ध बजट के अनुसार प्राप्त आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा। इच्छुक किसान संबंधित सचल दलों से आवेदन प्राप्त कर मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय में 30 जून तक जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें