फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला माउंट ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

Thu, 04 Jun 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से खेली जा रही 113वीं मोदी कप हॉकी प्रतियोगिता का खिताब शीला माउंट ने जीत लिया है। फाइनल में शीला माउंट ने नैनीताल हॉकी अकादमी ब्लू को 2-1 से हराया। मुख्य अतिथि कुमाऊं विवि के पूर्व क्रीड़ाधिकारी और डीएसए के पूर्व महासचिव घनश्याम लाल साह ने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन


विजयी टीम की ओर से गोविंद रावत और मयंक रावत ने एक-एक गोल किया, जबकि विपक्षी की ओर से एकमात्र गोल दलीप कार्की ने किया। अंपायर ललित साह व मंजुल प्रकाश सनवाल तथा उद्घोषक हेमंत बिष्ट थे।

इस दौरान डीएसए के महासचिव अजय साह, आयोजक सचिव चंद्र लाल साह, संयुक्त सचिव धीरज सिंह बिष्ट, पूर्व महासचिव राजेंद्र सिंह रावत, गंगा प्रसाद साह, अहमद सिद्दीकी, सुदर्शन लाल साह, भुवन सिंह बिष्ट, दीपक मटियाली, त्रिभुवन फर्त्याल, रोहित साह, राजीव मल्होत्रा, राजेश बिनवाल, अर्जुन बिष्ट समेत खेल प्रेमी थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें