फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई वाला पानी बांट रहे हैं घरों में

Sun, 10 Sep 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
पानी - फोटो : getty
विज्ञापन
ट्यूलिप कॉलोनी में सिंचाई नहर से लाइन डालकर पानी घरों में पहुंचाया जा रहा है। सिंचाई विभाग एक साल पहले नोटिस देकर चुप हो गया तो पानी चोरी का सिलसिला जारी है। हालांकि कॉलोनी के संचालक का दावा है कि उनके पास लिखित अनुमति है।
विज्ञापन


तीन पानी बाईपास पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास ट्यूलिप कॉलोनी बनाई जा रही है। यहां कई घर बन गए हैं जबकि कई अभी निर्माणाधीन हैं। कॉलोनी के बाहर से ही गुजर रही सिंचाई विभाग की नहर से मोटर लगाकर पानी खींचा जा रहा है। बाद में इस पानी को आवासीय कालोनी में इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह नहर सिंचाई विभाग के हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत आती है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो नहर के पानी का सिर्फ खेती बाड़ी और बागवानी में इस्तेमाल किया जाता है। सिर्फ हल्के व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए अनुमति दी जा सकती है लेकिन आवासीय कालोनी के लिए पानी आपूर्ति करने का नियम ही नहीं है।
विज्ञापन


इधर क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि कॉलोनी में घरों के निर्माण के लिए भी नहर का पानी ही इस्तेमाल किया गया। अभी भी नहर के पानी से घरों को बनाने का काम किया जाता है। उधर, कॉलोनी प्रबंधन से जुड़े संजीव शर्मा ने कहा कि उनके पास इसकी अनुमति है। हालांकि उन्होंने पूरी जानकारी से इन्कार भी किया। 

नहर के पानी से खेती और बागवानी की अनुमति दी जाती है। एक साल पहले भी ट्यूलिप कॉलोनी को नोटिस दिया था लेकिन फिर भी नहीं हटाया। अब एई को मौके पर भेज कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। -तारादत्त कांडपाल, ईई, सिंचाई विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें