फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 23 को मनाई जाएगी शनिवासरीय और कुशग्रहणी अमावस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शनिवासरीय और कुशग्रहणी अमावस्या इस बार एक साथ 23 अगस्त को पड़ रही है। अमावस्या 22 अगस्त की सुबह से शुरू होकर 23 अगस्त की सुबह तक विद्यमान रहेगी। यह दिन जप, यज्ञ, श्राद्ध और तर्पण के लिए विशेष दिन रहेगा।
विज्ञापन

ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि यह साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। 22 अगस्त की सुबह 11.56 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होकर 23 अगस्त की सुबह 11.36 बजे तक रहेगी। यह दिन शनि की साढ़े साती और ढैय्या से ग्रसित लोगों के लिए शनि अराधना करने के लिए अत्यंत शुभ है। इस दिन शनि मंदिर और पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना शुभ होता है।
विज्ञापन


आज अजा एकादशी

मंगलवार को अजा एकादशी का व्रत रहेगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन तामसिक भोजन का त्याग कर सात्विक आहार लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें