फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शाहबाद और गोंडा ने पेनल्टी शूट-आउट में मारी बाजी

Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को दोनों ही मैचों का फैसला निर्धारित समय में बराबरी रहने के बाद पेनल्टी शूट-आउट के जरिए हुआ, जिसमें शाहबाद इलेवन और मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दिन का पहला मुकाबला शाहबाद इलेवन शाहबाद और गांधी स्पोर्ट्स क्लब बाराबंकी के बीच खेला गया। मध्यांतर तक बाराबंकी की टीम 1-0 से आगे थी जिसके लिए 26वें मिनट में हामिद ने गोल दागा हालांकि मध्यांतर के बाद शाहबाद ने जोरदार वापसी की और खेल के 39वें मिनट में सचिन ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक स्थिति यही रही। इसके बाद पेनल्टी शूट-आउट में शाहबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल दागे, जबकि बाराबंकी का खाता भी नहीं खुल सका। इस तरह शाहबाद ने यह मुकाबला कुल 4-1 से अपने नाम किया।
दूसरा मैच मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा और सुल्तानपुर हॉकी क्लब के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। गोंडा की ओर से दिव्यांशु (11वें मिनट) और अनुराग (29वें व 31वें मिनट) ने गोल किए। वहीं सुल्तानपुर से नीरज (छठे मिनट), नागेंद्र (40वें मिनट) और अजय (52वें मिनट) ने गोल दागकर स्कोर बराबर रखा। विजेता के फैसले के लिए पेनल्टी शूट-आउट का सहारा लिया गया जिसमें गोंडा ने 4 (दिव्यांशु 2, देबू 1, आकाश 1) और सुल्तानपुर ने 3 (अजय 1, नीरज 1, सुजीत 1) गोल किए। अंततः गोंडा ने यह मैच 7-6 से जीता।
विज्ञापन


मैच को सुचारु रूप से संचालित करने में तकनीकी समिति के राजेश साह, रोहित साह, दीपक साह, ललित साह, कैलाश बोरा, संजय गुप्ता और राजीव मल्होत्रा शामिल रहे। अंपायरिंग की भूमिका लाल खान, मनीष द्विवेदी, फैजान और रवि जायसवाल ने निभाई जबकि मैच की लाइव कमेंट्री उद्घोषक मनोज चौहान ने की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें