नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में सीवर बहने से लोग परेशान हैं। नेशनल होटल से वैष्णो देवी मंदिर तक के क्षेत्र में कई महीनों से सीवर बह रहा है। इससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान से बह रहे सीवर से निजात दिलाने की मांग की है। जल संस्थान के सहायक अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि पुरानी लाइन के चलते बार-बार समस्या आ रही है। फिलहाल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। सीवर लाइन बदलने के बाद ही समस्या का स्थायी समाधान हो पाएगा।