फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिला पूूर्ति कार्यालय का हुआ विस्तारीकरण

Sun, 27 Jul 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला पूर्ति कार्यालय का विस्तारीकरण किया जा चुका है। इससे जिला पूर्ति कार्यालय के पास आवश्यक्ता के अनुसार जगह भी हो गई है। जिला पूर्ति कार्यालय पूर्व में तल्लीताल में रैमजे बाजार के पास स्थित हिमालय होटल परिक्षेत्र में संचालित होता था। भवन के जीर्णशीर्ण होेने के कारण लंबे समय से विभाग के लिए नए भवन की खोज की जा रही थी। कुछ वर्ष पूर्व विभाग को यहां खेल मैदान से लगे पालिका भवन में शिफ्ट किया गया लेकिन स्थानाभाव के चलते दिक्कतें हो रही थीं। कई बार विभागीय पत्राचार के बावजूद पास में स्थित शिक्षा विभाग का बंद पड़ा हिस्सा नहीं मिल पा रहा था। डीएसओ मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि डीएम वंदना के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से भवन को खाली कर दिया गया है। इसमें विभाग की ओर से आंतरिक कार्य कर कार्यालय विस्तार किया जा चुका है। विभाग के सीधे जनता से जुड़े होेने के कारण लोगों को भी दिक्कत हो रही थी। अब कर्मचारियों समेत जनता को काफी सुविधा हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें