फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए में दाखिले के नाम पर सात हजार मांगे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में दाखिला कराने के नाम पर छात्रा से सात हजार रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आने पर शुक्रवार को खलबली मच गई।
विज्ञापन

एमबी कॉलेज में शुक्रवार दोपहर एक अभिभावक का फोन आया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में उनकी पुत्री का दाखिला नहीं हो पाया है और किसी व्यक्ति ने दाखिला के लिए सात हजार रुपये मांगे हैं। कॉलेज में दाखिले की क्या इतनी फीस लगती है। इस पर अभिभावक को बताया गया कि बीए में दाखिले बंद हो चुके हैं और प्रवेश में शुल्क बहुत कम है, इतना सुनने के बाद अभिभावक ने फोन काट दिया। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों की ओर से प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं से 7 हजार रुपये की मांग की जा रही है, जबकि प्रवेश का शुल्क 2000 रुपये से भी कम है। उन्होंने इसके बाद नोटिस निकाला, जिसमें छात्र-छात्राओं से ऐसे असामाजिक तत्वों से सावधान रहने को कहा गया है। कहा कि स्नातकोत्तर स्तर में दाखिले से संबंधित विभागाध्यक्षों या उनके द्वारा नामित प्राध्यापकों से भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रवेश कमेटी संयोजकों के मोबाइल फोन नंबर
1- कला संकाय स्नातक प्रवेश समिति की संयोजक डॉ. अंजू बिष्ट-9412163610
2- विज्ञान संकाय स्नातक प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. शेखर कुमार -9410913508
3- वाणिज्य संकाय स्नातक प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. भानु प्रताप सिंह-9412934273
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें