हल्द्वानी। केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी के स्काउट गाइड के सात विद्यार्थियों का चयन राज्य पुरस्कार टेस्ट के लिए हुआ है। राज्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। जहां राष्ट्रपति द्वारा चयनित बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे। स्काउट गाइड के राष्ट्रपति प्रमाण पत्र प्राप्त बच्चों को रेलवे में नौकरी में प्राथमिकता दी जाती है।
\
केंद्रीय विद्यालय की स्काउट गाइड टीचर रविप्रभा ने देहरादून से बताया कि उनके विद्यालय के सात बच्चों भानुप्रिया पाठक, संजना, सुनीता, दीक्षा, हेमा, अंजलि और खुशबू का चयन पठानकोट प्रशिक्षण के लिए हुआ है। यह बच्चे देहरादून से आज रविवार को पठानकोट के लिए रवाना हो गए। पठानकोट में शिविर 17 जुलाई तक चलेगा। जिसमें देहरादून रीजन के बच्चे भी भाग लेंगे।