फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली थाने के सात पुलिसकर्मी क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली का एक हेड कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव आने पर थाने के छह सिपाहियों और एक होमगार्ड को क्वारंटीन कर दिया गया है। थाने में दूर से मुलाकात के लिए रस्सियां लगा दी गई हैं। अब फरियादी थाने में पुुलिसकर्मी से चार फीट की दूरी से ही बात कर सकेंगे। इसी तरह चौकियों में भी रस्सियां बांधी गई हैं।
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि गौलाजाली निवासी हेड कांस्टेबल थाने से अवकाश लेकर काशीपुर स्थित एक समारोह में गए थे। घर आने पर उनकी तबियत खराब हो गई थी। इस मामले मेें हेड कांस्टेबल ने एसएसआई कश्मीर सिंह को फोन पर बताया कि उसकी तबियत खराब है। इस बीच काशीपुर का उनका एक रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव निकला है। एसएसआई की पहल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेड कांस्टेबल का सैंपल लिया। जांच में हेड कांस्टेबल पॉजिटिव मिला।
जांच से पता चला कि एक होमगार्ड और छह सिपाही हेड कांस्टेबल को दवा पहुंचाने जाते थे। कोतवाल के निर्देश पर एसएसआई ने छह सिपाहियों और एक होमगार्ड को होटल में क्वारंटीन कर दिया है। सिपाहियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेने जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि छह पुलिस कर्मियों और एक होमगार्ड को क्वारंटीन किया गया है। साथ ही हेड कांस्टेबल के परिजनों का जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें