फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, सात लोग घायल; नैनीताल घूमने आया था राजस्थान से परिवार

Thu, 13 Feb 2025 04:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों टैक्सी वाहनों सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जैतारण निवासी राजेन्द्र चौधरी टैक्सी वाहन (आरजे 19-टीबी-1562) से राजस्थान के संतोष कुमार शर्मा उनकी पत्नी दुर्गा शर्मा और बेटे पंकज शर्मा को नैनीताल घुमाने लाए थे। बृहस्पतिवार को वह पर्यटकों को लेकर वापस लौट रहा थे। उनका वाहन ताकुला के समीप पहुंचा ही था कि अचानक सामने से एक ऑल्टो (यूके03टीए-1464) आ गया। ऑल्टो वाहन की गति तेज होने के कारण दोनों चालकों ने नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर में वाहने सवार सभी चोटिल हो गए। राहगीरों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर एएसआई सुनील कुमार और चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर घायलों को 108 की मदद से से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिश्मा और हेमा देवी को रेफर कर दिया गया है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दोनों वाहन चालकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें