फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसटीएच में बुजुर्गों के लिए 17 से अलग ओपीडी

Fri, 14 Aug 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को कतार में खड़े होकर बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हड्डी रोग विभाग ने बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग ओपीडी शुरू करने की पहल की है। बढ़ती उम्र में हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। घुटनों में दर्द, जोड़ों की परेशानी, कमर और रीढ़ की समस्या तथा पुरानी चोटों के कारण बड़ी संख्या में बुजुर्ग अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में पहुंचते हैं। सामान्य ओपीडी व्यवस्था में बुजुर्ग मरीजों को चिकित्सक को दिखाने के लिए कतार में लगना पड़ता है। इसके बाद एक्स-रे जांच और अन्य प्रक्रियाओं के लिए उन्हें दोबारा लाइन में इंतजार करना पड़ता है। अस्थि रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. गणेश सिंह धर्मशक्तु ने बताया कि अस्पताल में सोमवार से वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से ओपीडी चलाई जाएगी। ओपीडी में मरीजों और उनके परिजनों को फॉल प्रिवेंशन यानी गिरने से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें