फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल से एक जोड़ी घुरड़ और 15 फीजेंट दार्जलिंग जू भेजे

Tue, 05 Mar 2024 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल की ओर से घुरड़ का जोड़ा और 15 फीजेंट दार्जिलिंग जू भेजे गए हैं। इसके एवज में दार्जिलिंग जू से मारखोर और अन्य पक्षियों को लाने के लिए चिड़ियाघर की टीम रवाना हो चुकी है। इसके बाद लंबे समय से एकांकी जीवन बिता रहे मारखोर को जल्द जोड़ीदार मिल जाएगी। अगले सप्ताह तक दार्जिलिंग से नए मेहमान नैनीताल स्थित चिड़ियाघर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


करीब दस वर्ष पहले दार्जिलिंग जू से मारखोर का एक जोड़ा नैनीताल चिड़ियाघर लाया गया था। कुछ समय बाद मादा मारखोर की मौत हो गई थी। तब से नर मारखोर अकेला है। जू प्रबंधन की ओर से लंबे समय से मादा मारखोर मंगाने की कवायद की जा रही थी जो जल्द पूरी होने वाली है। चिड़ियाघर के रेंजर प्रमोद तिवारी ने बताया कि दार्जिलिंग से एक मादा मारखोर, लेडी एमहर्स्ट और गोल्डन फीजेंट को नैनीताल लाया जाएगा। इसके बदले में सोमवार को नैनीताल स्थित चिड़ियाघर से घुरड़ का एक जोड़ा व 15 फीजेंट को दार्जलिंग स्थित पद्माजा नायडू हिमालय जूलॉजिकल पार्क भेजे गए हैं। इसमें चीर, काॅलीज, रेड जंगल फाउल व लेडी एमहर्स्ट शामिल हैं। बताया कि 17 प्राणियों को लेकर जू की टीम दार्जिलिंग चली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें