फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से नजर रखेगी पालिका

Tue, 05 Mar 2024 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका के जागरूक करने के बाद भी लोग नालों में कूडा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को मूसलाधार बारिश के दौरान कूड़ा नालों से होते हुए नैनीझील में पहुंच गया। ऐसे में पालिका अब नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखेगी और पकड़े जाने पर कार्रवाई करेगी। यही नहीं नालों में कूड़ा फेंकने वालों की जानकारी, वीडियो या फोटो देने वालों का नाम गुप्त रखने के साथ उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में कई लोग शहर के नालों में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे बारिश के दौरान कूड़ा और प्लास्टिक बहकर झील में समा जाता है। इस कारण झील प्रदूषित होने के साथ पर्यटन क्षेत्र पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है। रविवार को बारिश के दौरान शहर की गंदगी नालों से बहकर झील में पहुंच गई। इसे देख पालिका ने तय किया है कि शीघ्र ही नालों पर कूड़़ा फेंकने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ईओ राहुल आनंद ने बताया कि कर्मचारी भी नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें