फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के मुंह में भ्रूण देख मची सनसनी

विज्ञापन
हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के आवासीय गेट के पास कार के बगल में मिला भ्रुण को देखती पुलिस ।
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल के आवासीय गेट के पास आठ माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। एक कुत्ते के मुंह में भ्रूण देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एसटीएच के पीछे मेडिकल स्टोर चलाने वाले कुछ दुकानदारों ने एक कुत्ते के मुंह में भ्रूण देखकर मेडिकल चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुत्ते से भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच की तो भ्रूण का बायां पैर नहीं था और बदन पर मिट्टी लगी थी। पूछताछ के बाद पता नहीं चला कि भ्रूण किसने फेंका है। मिट्टी के कारण पुलिस भ्रूण को कुत्ते की ओर से गड्डे से निकालने का अंदेशा लगा रही है।
भ्रूण में दाएं पैर पर नीली स्याही लगी थी, जिसे अस्पतालों में नवजात के जन्म के बाद फुुट प्रिंट लेने के लिए लगाया जाता है। मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह का कहना है कि भ्रूण का डीएनए सुरक्षित किया गया है आसपास के अस्पतालों में भी जांच पड़ताल की जा रही है। भ्रूण करीब आठ माह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें