नैनीताल। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कोरोना और अन्य बीमारियों से अपने माता-पिता या दोनों में से एक को खोने वाले 21 वर्ष तक के बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
जिला कार्यालय सभागार में बुधवार को डीएम गर्ब्याल ने वात्सल्य योजना समिति की बैठक ली। बताया कि जिले में वात्सल्य योजना के तहत 146 आवेदन मिले थे। इन्हें समिति ने संस्तुति के बाद महिला कल्याण निदेशालय को भेज दिया है। जिला प्रोबेेशन एंव महिला कल्याण अधिकारी व्योमा जैन ने बताया कि तहसील रामनगर से 43, कालाढूंगी से 13, लालकुआं से 11, हल्द्वानी से 39, कोश्याकुटौली, बेतालघाट से नौ, धारी से 10 और तहसील नैनीताल से 21 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बैठक में सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता आदि थे। (माई सिटी रिपोर्टर)