कुविवि प्रतिनिधि सभा (सीनेट) के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों की देर शाम घोषणा कर दी गई है। सीनेट के 15 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सीनेट के लिए पहले दौर की मतगणना में हुकुम सिंह कुंवर, अरविंद पडियार, राजेंद्र खनवाल, डा. सुरेश डालाकोटी, दूसरे दौर की मतगणना के बाद प्रमोद बिष्ट, अंजू मेहता, बहादुर पाल सिंह तीसरे चरण में मंजू पाल, केसी जोशी, अचिंत्यबीर सिंह, अनिल कुमार, जेसी बुधानी, शोभा डालाकोटी, रविंद्र सिंह रावत, रुद्रपुर के कीमती लाल निर्वाचित घोषित किए गए।
26 मई को विवि में मतपत्र पहुंचने के बाद विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को चुनाव विशेषज्ञ श्रीनगर विश्वविद्यालय गढ़वाल के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. अरुण सेनन के निर्देशन में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न की। कुमाऊं विवि रजिस्ट्रार प्रो. डीसी पांडे ने बताया कि सीनेट के लिए 875 मत पत्र विवि में पहुंचे थे।
सीनेट के लिए 20 सदस्यों ने नामांकन कराया था। बता दें विवि की ओर से 954 स्नातक प्रतिनिधियों को 27 अप्रैल को मत्रपत्र भेजे थे। उन मत पत्रों को भरकर 26 मई तक वापस आना था। मत पत्रों की गणना 28 मई को सुबह 11 बजे से विवि प्रशासनिक भवन में शुरू हुई। मतगणना के बाद कुलसचिव प्रो.डीसी पांडे ने निर्वाचित प्रतिनिधियों की घोषणा की। मतगणना में विवि के सहायक कुलसचिव अजय चौहान, आशा आर्या, पीसी पांडे, कमलापति पांडे, वीरेंद्र जोशी, डा. बीसी जोशी, दिनेश चंद्रा, मोहन जोशी, मोहन सिंह देव, मदन पांडे ने सहयोग किया।