हल्द्वानी। कुमाऊं, नागा रेजिमेंट, कुमाऊं स्काउट्स के सेनानियों की रविवार को कृष्णा विहार मल्ली बमौरी में आयोजित बैठक में कुमाऊं दिवस मनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आगामी 27 अक्तूबर को कुमाऊं दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि बाहरी शक्तियां हमारे देश की उन्नति को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। इसलिए वे देश के अंदर अशांति, उपद्रव, आपसी विवाद से देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं। मेरठ में सेवारत सैनिक को टोलकर्मियों की ओर से पीटने की घटना की निंदा की गई। बैठक में मेजर केएस महर, लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस रौतेला, कैप्टन बीएस मेहरा, कैप्टन एमएस राठौड़, कैप्टन सीबीएस बसेरा आदि मौजूद रहे।