फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय की महिला फुटबाल टीम की चयन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर के आयोजन में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी महिला फुटबाल टीम के लिए चयन प्रक्रिया हुई। इसमें एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, सरदार भगत सिंह कॉलेज रुद्रपुर, पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर और डीएसबी परिसर नैनीताल की टीमों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को हुई चयन प्रक्रिया में कुलपति प्रो. डीएस रावत पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि चयनित खिलाड़ी पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की ओर से आयोजित नॉर्थ ज़ोन महिला फुटबाल प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर महेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अजय सिंह, डॉ. लोकेश पांडे, नवीन जोशी, नरेंद्र कुमार, अपूर्व बिष्ट, भगवत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें